Google

Gmail: ईमेल पर Google का दृष्टिकोण

Gmail गोपनीयता नोटिस

12 सितंबर, 2008

Google गोपनीयता नीति दर्शाती है कि आपके द्वारा Gmail का उपयोग करने के दौरान प्रदान की गई जानकारियों सहित आपके द्वारा Google के उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करने पर व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग हम किस प्रकार करते हैं. इसके अलावा, निम्‍नांकित बातें Gmail से संबंधित हमारी गोपनीयता कार्यप्रणालियों के बारे में बताती हैं.

व्यक्तिगत जानकारी

  • Gmail पर अभिगमन के लिए आपको Google खाते की आवश्यकता होगी. जब आप कोई Google खाता बनाते हैं, तो Google आपकी वैकल्पिक संपर्क जानकारी और पासवर्ड सहित कुछ व्यक्तिगत जानकारी मांगता है, जिनका उपयोग अनधिकृत अभिगमन से आपके खाते की रक्षा के लिए किया जाता है. Google खाते से आपको हमारी ऐसी कई सेवाओं पर अभिगमन की सुविधा मिलती है, जिनके लिए पंजीयन की आवश्यकता होती है.
  • आपको सेवाएं प्रदान करने के लिए Gmail आपके संदेशों, संपर्क सूचियों और आपके खाते से संबंधित अन्‍य डाटा का संग्रहण, संसाधन और रखरखाव करता है.
  • जब आप Gmail का उपयोग करते हैं, तो Google के सर्वर Gmail के आपके उपयोग के बारे में कुछ जानकारियां स्‍वत: रिकॉर्ड कर लेते हैं. अन्य वेब सेवाओं के समान, Google, खाता गतिविधि (जिसमें संग्रहण उपयोग, लॉग इन की संख्या सम्मिलित हैं), प्रदर्शित या क्लिक किया गया डाटा (जिसमें UI तत्व, विज्ञापन, लिंक सम्मिलित हैं) जैसी जानकारी; और अन्य लॉग जानकारी (जिसमें ब्राउज़र का प्रकार, IP पता, अभिगमन का दिनांक और समय, कुकी ID, और संदर्भ URL सम्मिलित है) रिकॉर्ड करता है.

उपयोग

  • आपको Gmail सेवाएं प्रदान करने के लिए और हमारी सेवाएं बेहतर बनाने के लिए, Google आपके Gmail खाते और उसकी सामग्री का रखरखाव और संसाधन करता है. Gmail सेवा में IP पते, संदेश की सामग्री और Gmail के आपके उपयोग से संबंधित अन्‍य जानकारियों पर आधारित संगत विज्ञापन और संबंधित लिंक सम्मिलित हैं.
  • Google के कंप्‍यूटर आपके संदेशों की जानकारी को विभिन्न प्रयोजनों से संसाधित करते हैं, जिनमें आपके लिए जानकारी का प्रारूपण और प्रदर्शन, विज्ञापन और संबंधित लिंक का वितरण, अनचाही बल्‍क ईमेल (स्‍पैम) प्रतिबंधित करना, आपके संदेश का बैक-अप लेना, और आपको Gmail प्रस्‍तावित करने से संबंधित अन्‍य प्रयोजन सम्मिलित हैं.
  • Google आपको आपके Gmail खाते या अन्‍य Google सेवाओं से संबंधित जानकारी भेज सकता है.

जानकारी का साझाकरण और आगे स्‍थानांतरण

  • जब आप ईमेल भेजते हैं, तो Google आपके ईमेल पते जैसी जानकारी और उसी ईमेल को ईमेल के एक भाग के रूप में सम्मिलित करता है.
  • हम विज्ञापनदाताओं को केवल समेकित ग़ैर-व्‍यक्तिगत जानकारियां प्रदान करते हैं, जैसे उनके विज्ञापनों में से किसी एक को क्लिक किए जाने की संख्या. हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को Google गोपनीयता नीति में उल्लेखित सीमित परिस्थितियों को छोड़कर, जैसे कि जब हमें लगता है कि ऐसा करना क़ानूनन आवश्यक है, किसी भी तृतीय पक्ष को नहीं बेचते, किराए पर नहीं देते या अन्यथा साझा नहीं करते.

आपके विकल्प

  • आप Gmail के ‘‘सेटिंग’’ अनुभाग के माध्‍यम से आप अपनी Gmail खाता सेटिंग बदल सकते हैं.
  • आप अपने Gmail खाते से अपने संदेश व्‍यवस्थि‍त कर सकते हैं या उन्‍हें हटा सकते हैं या Gmail सेटिंग के Google खाता अनुभाग से अपना खाता समाप्‍त कर सकते हैं. इस तरह से हटाया जाने या समाप्‍त किया जाने का प्रभाव आपके खाता दृश्‍य तत्‍काल दिखाई देगा. हटाए गए संदेशों और खातों की शेष प्रतियां हमारे सक्रिय सर्वरों से हटने में 60 दिन तक का समय ले सकती हैं और हमारी ऑफ़लाइन बैकअप प्रणालियों में बनी रह सकती हैं.
  • आप चैट जैसी अतिरिक्‍त Gmail सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं, जो Google Talk नेटवर्क से कनेक्‍ट होती हैं. Google Talk सेवा की स्‍वयं की गोपनीयता सूचना यहां उपलब्‍ध है.

अधिक जानकारी

Google, यूएस सेफ़ हार्बर गोपनीयता सिद्धांतों का पालन करता है. सेफ़ हार्बर फ़्रेमवर्क या हमारे पंजीयन के बारे में अधिक जानकारी के लिए, वाणिज्‍य मंत्रालय की वेब साइट देखें.

Gmail के बारे में अधिक जानकारियां यहां उपलब्‍ध हैं.

हमारी गोपनीयता कार्यप्रणालियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, पूर्ण गोपनीयता नीति पर जाएं. उत्‍पाद या अपने खाते से संबंधित प्रश्नों के लिए, कृपया Google सहायता पृष्‍ठ देखें.